सीमित आय से कैसे जियें बेहतर जीवन?

मेरे हिसाब से कम पैसों में जिंदगी जीने का सही तरीका है

  • अपनी भौतिक आवश्यकताओं और इच्छाओं को कम करना।
  • दूसरों की फिजूलखर्ची को देख कर दुखी नहीं होना।
  • जो भी आय हो उसका एक हिस्सा अच्छे खाने-पीने पर खर्च करना, अर्थात स्वास्थ्य वर्धक आहार लेना न कि फ़ास्ट फ़ूड खाना।
  • अच्छी प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ना।
  • अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना।
  • जेब जितना अनुमति दे परिवार के साथ बहार जरूर घूमने जाना।
  • अनैतिक तरीके से पैसा कमाने की न सोचना , क्योकि यह आपके स्वाभाव में नहीं होगा, अगर होता तो आपके पास बहुत पैसा होता।
  • चिंता न कर चिंतन करना कि आय कैसे बढ़ाई जा सकती है।
  • जितनी भी आय हो उसका एक भाग अवश्य बचाना।

Leave a Comment