क्या सच में पशु-दूध हमारे लिए फायदेमंद है?

दूध, एक शिशु आहार है। एक नवजात के लिए उसकी माँ का दूध अमृत होता है। इसलिए जब यह प्रश्न उठता है कि क्या दूध फायदेमंद है तो स्पष्ट है कि यह किसी नवजात के लिए नहीं पूछा जा रहा, यह किसी व्यस्क व्यक्ति के लिए पूछा गया है कि क्या दूध फायदेमंद है?

निश्चिन्त ही यदि कोई इंसान पशु-दूध का सेवन करता है तो लम्बी अवधि में कई रोगों का कारण बनता है। दूध वह आहार है जो किसी भी मादा के शरीर में बनता है जब उसका बच्चा जो उसके गर्भ में माँ के खून से पोषण पाता है वह इस दुनिया में कदम रखने पर उसी माँ के खून से बना हुआ दूध पी कर अपने जीवन की शुरुआत करता है और यह हर प्रजाति में होता है चाहे इंसान हो या गाय।

अब जब जो पशु-दूध बछड़े के पोषण के लिए गाय के शरीर में उसके खून से बनता है उसको एक वयस्क इंसान पीता है तो दूध में जो ग्रोथ हारमोन बछड़े को कम समय में बछड़े से एक विशाल वयस्क बनाने में मदद करता है वह उसके शरीर में जा कर कई रोगो की नीव डालता है। दूध में पोषक तत्व होते हैं लेकिन सिर्फ एक नवजात बच्चे के लिए न कि किसी अन्य प्रजाति के वयस्क व्यक्ति के लिए।

इसलिए संक्षेप में कहा जाए तो हाँ पशु-दूध इंसानों के लिए घातक होता है जो लम्बी अवधि में कई रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप , हृदय रोग , ओस्टोपोरोसिस आदि को जन्म देता है।

दूध छोड़, दया जोड़

Leave a Comment